पुरस्कार और खेल
वार्षिक 'रेडिओ4चाइल्ड 2022 अवार्ड्स' मुंबई में आयोजित किया गया था।पुरस्कार समारोह में रेडियो जॉकी उमर निसार को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा इम्यूनाइजेशन चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी समारोह में उन्हें '01 बेस्ट कंटेंट अवॉर्ड' से भी नवाजा गया।
पुरस्कार को यूनिसेफ सेलिब्रिटी समर्थक और बहु-ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार, और पर्यावरणविद् रिकी केज द्वारा प्रदान किया गया।
आरजे उमर दक्षिण कश्मीर के रहने वाले हैं।इस कार्यक्रम में यूनिसेफ सेलिब्रिटी सपोर्टर द्वारा पूरे भारत के 80 से अधिक रेडियो पेशेवरों को सन्मानित किया गया।रेडियो पेशेवरों ने नियमित टीकाकरण के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने पर फिर से जोर दिया।
उमर को महामारी के दौरान लोगों में जागरूकता फैलाने और अफवाहों का मुकाबला करने के उनकेकाम के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
रडियो4चाइल्ड ने देश भर के निजी FM और ऑल इंडिया रेडियो के रेडियो पेशेवरों को कोविड-19 महामारी के दौरान और नियमित टीकाकरण के लिए उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।इन रेडियो पेशेवरों ने लोगों के बीच नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।