व्यक्ति एवं स्थान खबरों में
एक प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका और कवयित्री सुल्ताना बेगम का 72 वर्ष की आयु में अल्पकालिक बीमारी के कारण निधन हो गया।
लेखिका बेगम का जन्म 1949 में हुआ था।उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली के साथ काम किया। पंजाबी और उर्दू भाषाओं में एमए पूरा करने के बाद, उन्होंने भारतीय रंगमंच में पीएच.डी. की। इन्होंने फ़ारसी भाषा में डिप्लोमा भी किया हुआ था। उनकी पुस्तक 'शुगुफे' बहुत लोकप्रिय हुई।
वह एक मुस्लिम थीं, लेकिन वह पंजाबी लेखन और सिख धार्मिक साहित्य को पसंद करती थीं।
'कतरा कतरा जिंदगी' इनकी आत्मकथा है जिसे खूब पढ़ा गया और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित किया गया था। एक लोकप्रिय पुस्तक 'शुगुफे', उनकी पंजाबी पुस्तक है जो उनके लेखन की अनूठी शैली को व्यक्त करती है।
उन्हें अपने पिता की आजीवन तलाश रही, जिन्होंने 1949 में एक नवजात को अपनी मां के साथ भारत लौटने दिया था और खुद पाकिस्तान में रहने का विकल्प चुना। अपने अंतिम तीन वर्षों में पाकिस्तान की पिछली तीन यात्राओं पर भी वह अपने पिता को नहीं ढूंढ सकीं।