रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने बंगाल की उत्तरी खाड़ी में दो दिवसीय समन्वित गश्त शुरू की। यह क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।
भारतीय नौसेना की ओर से, दो स्वदेश निर्मित जहाज - कोरा, एक गाइडेड-मिसाइल कार्वेट, और सुमेधा, एक अपतटीय गश्ती पोत अभ्यास में भाग ले रहे हैं। बांग्लादेश की ओर से नौसेना के जहाज बीएनएस अली हैदर और बीएनएस अबू उबैदा समन्वित गश्ती अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा, दोनों नौसेनाओं के समुद्री गश्ती विमान भी समन्वित गश्त में भाग लेंगे।
कॉर्पैट के नियमित संचालन ने समुद्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरों का मुकाबला करने में दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और बढ़ी हुई अंतर्संचालनीयता को मजबूत किया है। यह रक्षा सहित कई स्तरों पर भारत और बांग्लादेश के बीच निरंतर सहयोग का प्रतीक है।