पुरस्कार और खेल
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2022 के अंतिम दिन भारत के दीपक पुनिया ने पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में रजत पदक और विक्की चाहर ने 92 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
भारत ने कुल 17 पदकों यानि एक स्वर्ण, पांच रजत और 11 कांस्य के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। पिछले 2021 संस्करण में जो अल्माटी में आयोजित किया गया था जिसमें भारत ने कुल 14 पदक जीते।
फाइनल मैच में दीपक पुनिया कजाकिस्तान के अजमत दौलेटबेकोव से हार गए थे। यह दीपक का लगातार दूसरा रजत (पहले उन्होंने 2021 में जीता था) और चौथा महाद्वीपीय पदक था, जिसमें दो कांस्य (2019, 2020) शामिल थे।
92 किग्रा वर्ग के तहत, विक्की चाहर ने अपने उज़्बेक प्रतिद्वंद्वी अजिनियाज़ सपर्नियाज़ोव को हराया। भारत का स्वर्ण पदक पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में पहलवान रवि दहिया ने जीता।
भारत के मंगल कादयान पोडियम फिनिश हासिल नहीं कर सके क्योंकि वह किर्गिस्तान के उलुकबेक झोल्डोशबेकोव से 61 किग्रा कांस्य पदक के मुकाबले में 4-6 से हार गए।
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 का 35 वां संस्करण मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट का विजेता ईरान (पुरुषों की फ्रीस्टाइल), कजाकिस्तान (पुरुषों की ग्रीको-रोमन) और जापान (महिला फ्रीस्टाइल) है।