राष्ट्रीय
● आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से 13 नए जिलों का उद्घाटन किया।
● नए जिलों का गठन 'आंध्र प्रदेश जिला (गठन) अधिनियम, 1974' के तहत अधिसूचना के माध्यम से किया गया था। आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना जनवरी 2022 में जारी की गई थी।
● बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता, और कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू और अधिक प्रभावी वितरण के उद्देश्य से जिलों का निर्माण किया गया था।
● इससे पहले, एक जिले में औसतन लगभग 38.15 लाख लोग रहते थे। लेकिन नए राज्यों के निर्माण के साथ यह संख्या घटकर 19.07 लाख रह गई है।
● नए जिले इस प्रकार हैं: 1) पार्वतीपुरम मान्या, 2) अनाकापल्ली, 3) अल्लूरी सीताराम राजू, 4) काकीनाडा, 5) कोनासीमा, 6) एलुरु, 7) पलनाडु, 8) बापटला, 9) नंदयाला, 10) श्री सत्य साई, 11) श्री बालाजी, 12) अन्नामया, और 13) एनटीआर।
● वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश में स्थित है और यह स्थानिक पादप प्रजातियों का घर है।
● आंध्र प्रदेश में ऐतिहासिक राज्य संरक्षित स्मारक: जैन मंदिर, श्री कोना रंगनाथ स्वामी मंदिर, 10 वीं शताब्दी श्री रंगनयनी किला, आदि।