सूचकांक / रिपोर्ट
● फोर्ब्स द्वारा 'विश्व के अरबपतियों की वार्षिक सूची -2022' का 36 वां संस्करण जारी किया गया था, जिसमें विश्व भर में 2,668 अरबपति हैं।
● 2,668 अरबपतियों की कुल संपत्ति 12.7 ट्रिलियन डॉलर है जो 2021 की सूची में रिकॉर्ड 13.1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे है।
● सूची के अनुसार, एलन मस्क (टेस्ला के सह - संस्थापक और सीईओ) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी अनुमानित संपत्ति 219 अरब डॉलर है।
● उनके बाद जेफ बेजोस (अमेजन के संस्थापक), बर्नार्ड अरनॉल्ट, बिल गेट्स और वॉरेन बफेट का नंबर आता है।
● जिन देशों को अपना पहला अरबपति मिला है, वे बारबाडोस, बुल्गारिया, एस्टोनिया और उरुग्वे हैं।
● रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 90.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में सबसे धनी भारतीय बन गए हैं।
● अंबानी के बाद गौतम अडानी (अडानी पोर्ट्स के अध्यक्ष) और शिव नाडर (एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष) का नंबर आता है। ये लोग फोर्ब्स इंडिया की अमीरों की सूची 2022 में शीर्ष तीन में आते हैं।
● फोर्ब्स वर्ष 1917 में स्थापित एक अमेरिकी व्यापार पत्रिका है।
Get them delivered to you