पुरस्कार और खेल
• भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को पुरुष वर्ग के तहत ‘स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू को महिला वर्ग के तहत ‘स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• यह पुरस्कार मुंबई के ताजमहल होटल में आयोजित 2022 स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स में दिए गए।
• इस कार्यक्रम में अन्य पदक विजेताओं में लवलीना बोरगोहेन (स्पोर्ट्सवूमन ऑफ द ईयर, इंडिविजुअल स्पोर्ट्स), अवनी लेखारा (पैराथलीट ऑफ द ईयर, महिला), प्रमोद भगत (स्पेशल रिकग्निशन अवार्ड), सविता (स्पोर्ट्सवूमन ऑफ द ईयर, टीम स्पोर्ट्स) और रूपिंदर पाल सिंह (स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर, टीम स्पोर्ट्स) शामिल हैं।
• विजेताओं का चयन भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर की अध्यक्षता वाले जूरी पैनल द्वारा किया गया।
• भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।
• मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 64 -69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
• भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रूपिंदर पाल सिंह ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
Get them delivered to you